जालंधर, (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जालंधर देहाती पुलिस के SSP श्री गुरमीत सिंह ने आज DSP कार्यालय शाहकोट, सांझ केंद्र शाहकोट और थाना शाहकोट का दौरा कर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स, ERV टीम और कॉल 112 सेवा का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान SSP जालंधर देहाती ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की सेवा और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।इस मौके पर अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। SSP ने जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, नशे के खिलाफ लड़ाई और आम जनता का कल्याण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताएं रहेंगी।


Posted inDoaba India Jalandhar JalandharRural Latest News Punjab
