Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»India»नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।
India

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से कार्यकर्ताओं को मिली सेवा, समर्पण और कर्मयोग की प्रेरणा : अविनाश राय खन्ना
City Tez KhabarBy City Tez KhabarOctober 7, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जालंधर(सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके उपरांत सेवा ज्योति यात्रा स्थानीय श्री राम चौक से प्रारंभ हुई।नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कलेर, दिनेश ढल्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, सुशील शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का उल्लेख करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं और देशवासियों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, मेहनत और समर्पण से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश कि “सीखने की ललक ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति रही है”, प्रत्येक कार्यकर्ता को निरंतर सीखते रहने और हर परिस्थिति से सकारात्मक प्रेरणा लेने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मेहनत, लगन और कर्मयोग से करोड़ों देशवासियों का विश्वास तथा लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता को यह प्रेरणा देता है कि जीवन की कोई भी घटना व्यर्थ नहीं होती, बल्कि हर अनुभव व्यक्ति को आगे बढ़ने की नई सीख देता है।

हिक्की ने कहा कि साधन और संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन हौसले हमेशा बड़े होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है और इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व तथा देशवासियों का विश्वास है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों और भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं का संकल्प है। प्रधानमंत्री द्वारा अपने सार्वजनिक जीवन की यात्रा में साथ देने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक और कार्यकर्ता को नमन करना भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति और संगठनात्मक शक्ति का प्रमाण है।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को नमन करते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला सचिव अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, अश्विनी भंडारी, हनी कंबोज, दर्शन लाल भगत, अश्विनी अटवाल, योगेश मल्होत्रा, बृजेश शर्मा, गोपाल कृष्ण सोनी, आर.के. मल्होत्रा, आशीष सहगल, रवि कुमार, संजीव शर्मा मनी, साहिल शर्मा, हरविंदर सिंह गोरा, नरेश दीवान, वरुण नागपाल, नितिन पाठक, पार्थ ढल्ल, सूर्य मिश्रा, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, प्रदीप खुल्लर, मनजीत सिंह टीटू, राजीव ढींगरा, हितेश सियाल, गोल्डी भाटिया, हैप्पी दीवान, मनोज अग्रवाल, रिपुदमन सिंह, दिनेश खन्ना, अनिल शर्मा, अमित दुरेजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

jalandhar jalandharlatest jalandharlocalnews
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

RELATED NEWS

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

October 7, 2026

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

October 7, 2026

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

October 7, 2026

70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼।

October 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

October 2, 2026

वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

Trending Posts
City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.