एंटी क्राईम एंटी करप्शन सोसाईटी के पदाधिकारियों ने दी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को बधाई।

एंटी क्राईम एंटी करप्शन सोसाईटी के पदाधिकारियों ने दी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को बधाई।

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जैसे ही नवनियुक्त इम्पूर्वमेन्ट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंद्र कौर थियाडा ने अपना पद संभाला उनको बधाई देने वालों का तांता लगा  आप पार्टी का हर सिनियर नेता, कार्यकर्ताओं के साथ साथ समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी पहुँच कर चेयरमैन मैडम को बधाई दी । एंटी क्राईम एंटी करप्शन ( नीति आयोग ) से राष्ट्रीय प्रधान सुरिन्द्र सिंह कैरों ने अपने साथियों सहित पहुंच कर नवनियुक्त चेयरमैन को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी । इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय प्रधान कैरों ने कहा कि मैडम राजविंद्र कौर लम्बे समय से पार्टी में अपनी सेवाएं दे रही है पार्टी ने भी समय समय पर उनके कार्य को देखते हुए उनको बनता हक दिया अब पंजाब सरकार द्वारा एक बार फिर उन्हे जालंधर इम्पूर्वमेन्ट ट्रस्ट के चेयरमैन पद पर कार्यरत किया है। जिस तरह से वह पहले भी अपना कार्य पूरी ईमानदारी तथा लगन के साथ करती रही है आगे भविष्य में भी वह उसी प्रकार से अपनी सेवाएं देंगें इस मौके पर समिति सदस्य यशपाल सफरी, डा. राज कुमार, ललित लवली, जसदीप सिंह ,मनदीप सिंह, दलजीत सिंह अरोड़ा तथा अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *