अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार।

अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार।

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस कमिश्रर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अफीम तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा फाटक जालंधर के पास जाल बिछाया था, जब उन्हें एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर डी.एल.10-सी.एच.-4277) को आते हुए देखा। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार को बदनाम नशा तस्कर कैप्टन सिंह चला रहा है जो कि झारखंड से लाकर जालंधर में अफीम लाकर बेचता है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर उसकी कार से 3.5 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थाना कैंट सी.पी. जालंधर में एफ.आई.आर. 116 दिनांक 25-07-2024 के तहत 18-61-85 एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान एक अन्य मान सिंह को ट्रेस कर लिया जो कि कैप्टन सिंह के साथ मिल कर नशे का कारोबार करता था। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मान सिंह को गिरफ्तार कर उससे सात किलो अफीम, 4 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 (रजिस्ट्रेशन नंबर HR51-BD-7860) बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और  विवरण बाद में साझा किए जाएंगे। उन्हें शहर से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि वह मामले की आगे की जांच कर रहे हैं और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *