Popular Posts

अहंकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग: नवजीत भारद्वाज।

  • श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न
  • श्री गणेश उत्सव 14 सितंबर से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा

जालंधर, (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान गुरमतप्रित सिंह कालड़ा  से सपरिवार गौरी गणेश, पंचोपचार पूजन, षोढषोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति उपरांत आए हुए भक्तजनों से अपनी बात कहते हुए सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने कहा कि  प्रभु भक्तों को मनुष्य को अहंकार से बचने के लिए प्रवचन करते हुए कहा कि अंहकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग है जब तक इंसान ‘‘मैं नहीं’’ त्यागता तब तक परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है।  रावण,कंस और सिकंदर जैसे लोगों के विनाश का कारण अंहकार ही था।

आदमी के शरीर का जीतना वजन नहीं है उसे अधिक वजन आदमी के अंहकार है।  नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि जो अहंकार को छोड़ता है वहीं परमात्मा के द्वार तक सुरक्षति पहुंचता है। ‘‘मैं कुछ हूँ’’ इसकी पुष्टि का नाम ही अहंकार है।  अहंकार की मृत्यु ही सत्य का जीवन है। आज मनुष्य अहंकार के हाथों की कठपुतली बन चुका है पद, प्रतिष्ठा, मान, सम्मान ही उसके जीवन के अंग बन चुके हैं, जिस कारण धर्म उसकी जिंदगी से दूर हो गया है। जो पेड़ तूफान आने पर अकड़ कर खड़े रहते हैं वह टूट जाते हैं मगर जो घास तेज हवा आने पर झुक जाती है वह सुरक्षति हो जाती है।  नवजीत भारद्वाज जी ने कहा जब तक हमारे भीतर अहंकार है, तब तक हमारे भीतर का अंधकार नहीं मिट सकता। और जब तक अंधकार है, तब तक दुख से, अशांति से छुटकारा नहीं हो सकता है। जिस दिन कुछ होने के अहंकार से, कुछ त्यागने के अहंकार से, हर प्रकार के अहंकार से मुक्त हो जाएंगे, उसी दिन से हमारे दुखों का अंत शुरू हो जाएगा। हम अनंत हो जाएंगे।

उन्होंने मां बगलामुखी धाम में श्री गणेश उत्सव पर 14 सितंबर से 16 सितंबर तक मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रम का सम्पूर्ण  विस्तार से बताया। मंदिर परिसर में रोजाना रात्रि 7 बजे से पूजा अर्चना उपरांत गणेश जी के निमित्त भजन कीर्तन के बाद रात्रि 9 बजे से लंगर भंडारे का विशेष आयोजन किया जा रहा है। सभी सेवादारों की और से सभी भक्तजन सादर सपरिवार आमंत्रित है। इस अवसर पर पूनम प्रभाकर,सरोज बाला, रुपम प्रभाकर, ऋषभ कालिया, विक्की,राकेश प्रभाकर,  जगदीश शारदा , अनुज,समीर कपूर,  अमरेंद्र कुमार शर्मा, नवदीप, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र,रोहित भाटिया, अमरेंद्र सिंह,  मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता,सुक्खा अमनदीप , अवतार, राज कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ , नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, सोनू छाबड़ा, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,  रोहित ,  मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, सुनील जग्गी,दीपक, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *