जालंधर पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे: स्नैचिंग की वारदातों को देते थे अंजाम।

जालंधर पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे: स्नैचिंग की वारदातों को देते थे अंजाम।

जालंधर, (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जालंधर शहर में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।थाना डिवीडन बस्ती बावा खेल की पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है। उनके कब्जे से एक स्कूटर, मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।

दोनों आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव धवनके निशान थाना सदर कपूरथला और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी गांव धवनके जगीर थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है। गुरप्रीत के खिलाफ एक केस चल रहा है, जबकि मनप्रीत के खिलाफ 5 केस पहले से है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *