जालंधर वेस्ट से विधायक मोहिंदर आज बनेंगे मंत्री:CM मान ने उप-चुनाव में किया था वादा।

जालंधर वेस्ट से विधायक मोहिंदर आज बनेंगे मंत्री:CM मान ने उप-चुनाव में किया था वादा।

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जालंधर वेस्ट हलके से उप चुनाव में इलैक्शन जीतने वाले AAP विधायक मोहिंदर भगत को आज मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वहीं, जालंधर के करतारपुर से आप विधायक बलकार सिंह ने कल ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जालंधर शहर के बीचो-बीच के एरिया एमएलए को AAP ने मौका दिया है।

सूत्रों के अनुसार भगत को कल कॉल आ गया था। भगत का ज्यादातर एरिया ऐसा है, जहां पर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े पंजाब के सबसे बड़े कारोबारी बैठे हैं। ऐसे में आशंका है कि उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले स्पोर्ट्स मंत्री मीन हेयर थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था। जालंधर उप चुनाव के वक्त CM भगवंत मान ने भी वादा किया था कि जालंधर वेस्ट वाले मोहिंदर भगत को एक सीढ़ी चढ़ा दें, दूसरी सीढ़ी वह खुद चढ़ा देंगे। यहां सीएम मान के कहने का मकसद मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने से जोड़ा गया। जालंधर अर्बन से AAP सरकार में फिलहाल कोई मंत्री नहीं है। हालांकि जालंधर जिले की करतारपुर सीट से विधायक बलकार सिंह जरूर सरकार में मंत्री हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *