Popular Posts

लुधियाना में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:प्रिंसिपल को आई ईमेल, एक नाबालिग हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस।

लुधियाना (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) लुधियाना में स्थित आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही लुधियाना सदर थाने की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रिंसिपल को यह धमकी भरा मैसेज अज्ञात लोगों ने ईमेल के जरिए भेजा है।

सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल की जांच शुरू कर दी है। स्कूल के प्रिंसिपल को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि उनके स्कूल को 5 अक्टूबर को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिस मोबाइल नंबर से ईमेल भेजा गया था, वह बिहार का है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी की शरारत है।

एक नाबालिग पूछताछ के लिए हिरासत में लिया वहीं, लुधियाना सिटी पुलिस में तैनात एसीपी हरजिंदर सिंह की टीम ने एक 15 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया है। क्योंकि जिस नंबर से उक्त ईमेल एड्रेस जनरेट हुआ था, उक्त नंबर ऑन था। जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त नाबालिग को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *