जालंधर में टिप्पर से 3 गाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट: पुल से नीचे उतरते ही वाहनों से टकराया।

जालंधर में टिप्पर से 3 गाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट: पुल से नीचे उतरते ही वाहनों से टकराया।

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जालंधर जिले में रामा मंडी के नजदीक एक टिप्पर के साथ तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी अनुसार टिप्पर रामा मंडी पुल से होशियारपुर की तरफ आ रहा था, पुल से नीचे उतारते हुए टिप्पर एक ऑटो रिक्शा के साथ टकराया, उसके बाद ई रिक्शा से टकराया। वही टिप्पर मोटरसाइकिल सवार को कुछ दूर साथ ले गया। मगर गनीमत यह रही किसी के चोट नहीं आई।

लोगों ने बताया कि टिप्पर पर चालक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर माली नुकसान वाहनों का हो गया। जिसमें ई-रिक्शा चालक सुभाष ने बताया वह दो बच्चों को लेकर जा रहा था। टिप्पर से उसकी टक्कर के बाद उसकी ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी ओर जागीर सिंह ने बताया कि उसका ऑटो रिक्शा भी साइड से क्षतिग्रस्त हो गया।

मोटरसाइकिल में टक्कर के बाद बलवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा 7:50 पर हुआ। टिप्पर की साइड के कारण वह कुछ दूरी तक सड़क पर टिप्पर के साथ ही चले गए। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल का अगला टायर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मगर उन्हें भगवान की कृपा से कोई भी चोट नहीं आई। दो कोहा चौकी के एएसआई सोमनाथ असी ज्ञानचंद जेब्रा बीएसएस फोर्स की टीम और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची।

टिप्पर को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी वाहनों ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि उनके वाहनों की भरपाई करवाई जाए। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टिप्पर के नंबर की जांच कर रही है। टिप्पर का नंबर भी कई जगह से पूरी तरह से लिखा नहीं गया। लोगों के साथ पुलिस का रवैया भी ठीक नहीं था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *