जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिनेश महेंद्रु और मनहर पाषाण को मुंह मीठा करवाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलवंत शर्मा भी मौजूद थे।
इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने दोनों कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उनके संगठनात्मक अनुभव और समर्पण पर विश्वास जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राठौर ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाता है। उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

