जालंधर में डीजीपी गौरव यादव का औचक निरीक्षण: थाना रामा मंडी में कार्यों का जायजा लिया।

जालंधर में डीजीपी गौरव यादव का औचक निरीक्षण: थाना रामा मंडी में कार्यों का जायजा लिया।

जालंधर(सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जालंधर में आज राज्य के डीजीपी गौरव यादव द्वारा थाना रामामंडी में पहुंच कर अचानक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है।

बता दें कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। जब डीजीपी गौरव यादव कड़ी सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे तो वहां पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी द्वारा थाने में करीब आधा घंटा बिताया गया। जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डील किए जा रहे लोगों से भी बातचीत की गई।

डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर से पहले लुधियाना में निरीक्षण किया था। जहां उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया था और भविष्य में क्राइम पर काबू पाने की बात कही थी। डीजीपी गौरव यादव ने था कहा कि पंजाब में जल्द ही 10 हजार पुलिस की नई भर्तियां होने जा रही है। लुधियाना में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि 14 नई पीसीआर गाड़ियां रवाना की गई है और आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों में गाड़ियां दी जाएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *