श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति द्वारा की ओर से पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।

श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति द्वारा की ओर से पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति द्वारा की ओर से पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ संयुक्त रूप से कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज और मुख्य यजमान के रूप मे उपस्थित श्री सुनील नय्यर, श्रीमती रिम्मी नय्यर, श्री यशपाल चौधरी,श्रीमती रेनुका चौधरी ने अपने परिवार के साथ उपस्थित हो कर दीप प्रज्वलित कर श्री हरी की आरती के साथ कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया ।  

इस उपरांत कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने बतया की श्रीमद्भागवत का बहुत बड़ा महात्म्य है।
यह एक विशेष अवसर है जहां आप भगवान की असीम कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हर व्यक्ति को इसका श्रवण करना चाहिए एवं भागवत कथा में वर्णित तथ्यों के आधार पर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।
उन्होंने भगवान के अवतरों की कथा, कौरव पांडव वर्णन और बराह अवतार का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से भागवत महात्म्य व राजा परीक्षित के प्रसंगों पर बोलते हुए कहा कि भागवत कथा श्रमण से मनुष्य के शरीर में नई उर्जा का संचार होता है, साथ ही अभिमान भी दूर होता है। यदि कथा श्रवण, सत्संग व कीर्तन से अहंकार दूर ना हो तो कथा श्रवण सत्संग व कीर्तन का कोई अर्थ ही नहीं रह जाता।श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे ही सौभाग्य से प्राप्त होता है। कथा के बीच आचार्य श्री गौरव कृष्ण जी महाराज ने भजनों के माध्यम से खूब भक्ति रस बरसाया, जिससे पंडाल में लोग मस्ती से झूमने लगे। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *