26 जनवरी के कार्यक्रमों को लेकर अलर्ट: एडीजीपी शुक्ला जालंधर में थानों का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे।

26 जनवरी के कार्यक्रमों को लेकर अलर्ट: एडीजीपी शुक्ला जालंधर में थानों का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे।

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जालंधर में आज राज्य के लॉ एंड ऑर्डर एडीजीपी अर्पित शुक्ला अचानक थाना रामामंडी में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए और सारे उपकरणों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। एडीजीपी शुक्ला ने थाने में लगे सायरन से लेकर अन्य चीजों की भी चेकिंग की। थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है।

बता दें कि आज सुबह जब एडीजीपी अर्पित शुक्ला के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। जब एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला कड़ी सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे तो वहां पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी द्वारा थाने में करीब आधा घंटा बिताया गया। जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डील किए जा रहे लोगों से भी बातचीत की गई।

लॉ एंड ऑर्डर एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा- पंजाब भर में गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रम हो रहे हैं। इसे लेकर पूरे पंजाब में अलर्ट है। जो भी एंटी सोशल एलिमेंट्स और एंटी नेशनल एलिमेंट हैं, उनके खिलाफ ये सख्ती पंजाब भर में बढ़ाई गई है। लॉ एंड ऑर्डर एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा- आतंकियों और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ ये अलर्ट है। साथ ही उसके बाद लुधियाना के कुछ एरिया में चेकिंग की जाएगी। जिससे पंजाब की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *