1
1
जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा द्वारा दिये गए दिशा -निर्देश अनुसार जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की फील्ड मीडिया टीम एव इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम द्वारा सेठ हुकम चंद स्कूल के बाहर स्कूल की छुट्टी दौरान स्पैशल नाका लगाया गया। नाके के दौरान हुलड़बाज़ी कर रहे और बुलेट मोटर साइकिल के पटाके बजा रहे व अंडर ऐज नौजवानों के चालान भी काटे गए। जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया की 20 से ज्यादा चालान व तीन बुलेट मोटर साइकिल को इम्पाउंड भी किया गया है। इस मौके पर फील्ड मीडिया टीम के इंचार्ज रुपिंदर सिंह भी मजूद थे।
