जालंधर में अचानक से थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर, एसएचओ से पेंडिंग केसों पर बातचीत।

जालंधर में अचानक से थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर, एसएचओ से पेंडिंग केसों पर बातचीत।

जालंधर(रमेश गाबा)  जालंधर में आज पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा अचानक थाना डिवीजन नंबर-1 में पहुंच गए और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के एसएचओ सहित अन्य मुलाजिमों के बातचीत की। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज के बारे में जाना और कई जगह सुधार करने को कहा।

पुलिस कमिश्नर जब निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पुलिस कर्मचारी घबरा गए। सीपी ने कहा कि, शहर में अच्छी पुलिसिंग के लिए ऐसा किया जा रहा है, ताकि कर्मचारी और अधिकारी हर समय अलर्ट रहें। यह रोजाना की चेकिंग थी। जहां थाने का रिकॉर्ड चेक किया गया। थाने में कई गाड़ियां खड़ी थीं, जिनकी सफाई के आदेश मैंने दे दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि, थानों में पेंडिंग शिकायतों को लेकर आज थाने में चेकिंग की गई। पेंडिंग शिकायतों के बारे में पूछा गया कि ये क्यों अभी तक सॉल्व नहीं हुई। अब ये मुहिम एक हफ्ते तक चलेगी। इस दौरान हमारा लक्ष्य है कि सारी पेंडेंसी को खत्म कर दिया जाए।

सीपी शर्मा बोले- पिछले माह ये पेंडेंसी करीब 2400 थी। सभी अधिकारियों ने मेहनत की और करीब 900 केसों को खत्म किया गया। जो पेंडिंग पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। हर केस पर अधिकारी काम कर रहे हैं। सीपी शर्मा ने कहा कि, पेंडेंसी खत्म करने में इसलिए समय लगा, क्योंकि कुछ केस माइनर हैं। मगर जल्द उन्हें भी हल किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *