जालंधर में बर्फ कारखाने में गैस लीक: 4 प्रवासी हुए बेहोश, जांच जारी।

जालंधर में बर्फ कारखाने में गैस लीक: 4 प्रवासी हुए बेहोश, जांच जारी।

जालंधर, (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  जालंधर में दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मगर फैक्ट्री के पास से गुजर रहे चार प्रवासी बेहोश हो गए थे। हालांकि अब वह ठीक हैं। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस ने एरिया सील कर दिया है। गैस का प्रभाव खत्म होने के बाद ही किसी को उक्त रास्ते पर जाने दिया जाएगा।

पुलिस ने घटना के बाद रास्ता बंद किया।
पुलिस ने घटना के बाद रास्ता बंद किया।

जानकारी के अनुसार सारा घटनाक्रम जालंधर रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित निजी सिनेमा के पास हुआ है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, माईं हीरां गेट, हैनरी पेट्रोल पंप और दोमोरिया पुलिस की ओर जाने वाला नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया है। सभी लोग फ्लाई ओवर के ऊपर से होकर जा रहे हैं। साथ ही गैस की दुर्गंध दूर-दूर तक फैली हुई है। लोगों ने बताया कि ये घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। फिलहाल सारे मामले की जांच के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *