Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»Breaking»श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन।
Breaking

श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन।

City Tez KhabarBy City Tez KhabarSeptember 22, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति द्वारा साईंदास स्कूल, पटेल चौक के खुले मैदान में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। आरती के साथ शरू हुई आज की श्रीमद् कथा में राज कुमार भार्गव, दीपक भार्गव, सविता वर्मा, राजेश वर्मा, हेमंत थापर, मुकेश मल्होत्रा, पायल मल्होत्रा, रमन भल्ला व सेफाली मल्होत्रा मुख्य यजमान के तौर उपस्थित हुए। जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी तथा आप नेता राबिन सांपला ने श्रीमद्भागवत जी की आरती कर श्री इंद्रेश जी महाराज जी से सुखमय व भक्तिपूर्ण जीवन का आशीर्वाद लिया।
विश्व विख्यात कथा वाचक श्री इंद्रेश जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, हे नाथ नारायण गीतों के साथ सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।श्री महाराज जी ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
श्री महाराज ने कहा कि अगर कोई सात दिन तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है । इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। श्री इंद्रेश जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा तत्काल फलदायी है। इसके श्रवण-गायन से जीवन की दशा- दिशा बदल जाती है और जीवनोपरांत भगवत धाम की प्राप्ति होती है।
कथा में भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर संजीव वर्मा, मेजर अरोड़ा, गौरव भल्ला, विशाल चौधारी, ईशु महेंद्र, राहुल महेंद्र, कृष्ण गोपाल बेदी, पवन वारने, अशोक शर्मा, पार्थ सारथी, मनजीत वर्मा, राकेश ठाकुर, अभिषेक वर्मा, निश्चय वर्मा, गौरव तयाल, मनी कनौजिया (कालू), जितेंद्र वर्मा, जिनेश, जितेंद्र अरोड़ा, रोहित वधवा, एडवोकेट रवीश मल्होत्रा, कमलजीत मल्होत्रा, विजय आनंद, संजय आनंद, राहुल चावला, हर्ष शर्मा, अमित वर्मा, अनिल भल्ला, राम आनंद, संजीव शर्मा, सुधीर शर्मा, ओम कपूर सहित कई गणमान्य अतिथि श्रीमद्भागवत सुनकर उत्साह और उमंग से श्रीराधे, राधे-कृष्ण की गूंज के साथ झूमते-गाते नजर आए।

jalandhar jalandharlatest
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਦੀ ਰੀਸਾਈਕਲਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ, ਨਕਦੀ ਸਮੇਤ ਦੋ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ।
Next Article जालंधर में बर्फ कारखाने में गैस लीक: 4 प्रवासी हुए बेहोश, जांच जारी।

RELATED NEWS

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

October 7, 2026

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

October 7, 2026

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

October 7, 2026

70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼।

October 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

October 2, 2026

वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

Trending Posts
City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.