Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»Breaking»अहंकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग: नवजीत भारद्वाज।
Breaking

अहंकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग: नवजीत भारद्वाज।

City Tez KhabarBy City Tez KhabarSeptember 14, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
अहंकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग: नवजीत भारद्वाज।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
  • श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न
  • श्री गणेश उत्सव 14 सितंबर से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा

जालंधर, (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान गुरमतप्रित सिंह कालड़ा  से सपरिवार गौरी गणेश, पंचोपचार पूजन, षोढषोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति उपरांत आए हुए भक्तजनों से अपनी बात कहते हुए सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने कहा कि  प्रभु भक्तों को मनुष्य को अहंकार से बचने के लिए प्रवचन करते हुए कहा कि अंहकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग है जब तक इंसान ‘‘मैं नहीं’’ त्यागता तब तक परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है।  रावण,कंस और सिकंदर जैसे लोगों के विनाश का कारण अंहकार ही था।अहंकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग: नवजीत भारद्वाज।

आदमी के शरीर का जीतना वजन नहीं है उसे अधिक वजन आदमी के अंहकार है।  नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि जो अहंकार को छोड़ता है वहीं परमात्मा के द्वार तक सुरक्षति पहुंचता है। ‘‘मैं कुछ हूँ’’ इसकी पुष्टि का नाम ही अहंकार है।  अहंकार की मृत्यु ही सत्य का जीवन है। आज मनुष्य अहंकार के हाथों की कठपुतली बन चुका है पद, प्रतिष्ठा, मान, सम्मान ही उसके जीवन के अंग बन चुके हैं, जिस कारण धर्म उसकी जिंदगी से दूर हो गया है। जो पेड़ तूफान आने पर अकड़ कर खड़े रहते हैं वह टूट जाते हैं मगर जो घास तेज हवा आने पर झुक जाती है वह सुरक्षति हो जाती है।  नवजीत भारद्वाज जी ने कहा जब तक हमारे भीतर अहंकार है, तब तक हमारे भीतर का अंधकार नहीं मिट सकता। और जब तक अंधकार है, तब तक दुख से, अशांति से छुटकारा नहीं हो सकता है। जिस दिन कुछ होने के अहंकार से, कुछ त्यागने के अहंकार से, हर प्रकार के अहंकार से मुक्त हो जाएंगे, उसी दिन से हमारे दुखों का अंत शुरू हो जाएगा। हम अनंत हो जाएंगे।

उन्होंने मां बगलामुखी धाम में श्री गणेश उत्सव पर 14 सितंबर से 16 सितंबर तक मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रम का सम्पूर्ण  विस्तार से बताया। मंदिर परिसर में रोजाना रात्रि 7 बजे से पूजा अर्चना उपरांत गणेश जी के निमित्त भजन कीर्तन के बाद रात्रि 9 बजे से लंगर भंडारे का विशेष आयोजन किया जा रहा है। सभी सेवादारों की और से सभी भक्तजन सादर सपरिवार आमंत्रित है। इस अवसर पर पूनम प्रभाकर,सरोज बाला, रुपम प्रभाकर, ऋषभ कालिया, विक्की,राकेश प्रभाकर,  जगदीश शारदा , अनुज,समीर कपूर,  अमरेंद्र कुमार शर्मा, नवदीप, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र,रोहित भाटिया, अमरेंद्र सिंह,  मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता,सुक्खा अमनदीप , अवतार, राज कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ , नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, सोनू छाबड़ा, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,  रोहित ,  मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, सुनील जग्गी,दीपक, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

jalandhar jalandharlatest
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleश्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर तैयारियां शुरू, माथा टेकने पहुंचने लगे श्रद्धालु, किए खास प्रबंध।
Next Article जालंधर देहात पुलिस ने कुख्यात अंकुश भैया गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत सात कुख्यात गैंगस्टरो को किया गिरफ्तार।

RELATED NEWS

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

October 7, 2026

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

October 7, 2026

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

October 7, 2026

70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼।

October 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

October 2, 2026

वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

Trending Posts
City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.