Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»Breaking»श्रीमद्भागवत कथा में छठवें दिन हुआ कृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, बरसाए फूल।
Breaking

श्रीमद्भागवत कथा में छठवें दिन हुआ कृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, बरसाए फूल।

City Tez KhabarBy City Tez KhabarSeptember 24, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
श्रीमद्भागवत कथा में छठवें दिन हुआ कृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, बरसाए फूल।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में साईं दास स्कूल, पटेल चौक में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई गयी। कथा स्थल पर रूक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।भागवत कथा के व्यास पीठ पर विश्व विख्यात कथा वाचक पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज ने महारास प्रसंगरास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा के दौरान महाराज जी ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ।
रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुकमणी के भाई रुकमि ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगे। उन्होंने कहा शिशुपाल असत्य मार्गी है और द्वारिकाधीश भगवान कृष्ण सत्य मार्गी है इसलिए वो असत्य को नहीं सत्य को अपनाएगी। अंत भगवान द्वारकाधीश जी ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया और उन्हें पत्नि के रूप में वरण करके प्रधान पटरानी का स्थान दिया।
इस कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर रह ही नही सकती। उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।इस प्रसंग को श्रद्धा के साथ श्रवण करने से कन्याओं को अच्छे घर और वर की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन सुखद रहता है। श्रीकृष्ण-रूक्मिणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई।
इस मोके संत समाज की तरफ से श्री आरती देवी जी महाराज (अमृतसर), श्री राम दास जी महाराज ( जालंधर), श्री केशव दास जी महाराज ( जालंधर) व श्री चंद्रकांत जी सहित श्री केदारनाथ लंगर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य, जोगिन्दर जी( जोड़ा घर), चार्टेड शशि भूषण, कत्याल परिवार, के.के.शर्मा, परविंदर बहल, विकास ढांडा ने यजमान के रूप में भाग लेकर श्रीमद्भागवत का आशीर्वाद हासिल किया। इस अवसर पर संजीव वर्मा, मेजर अरोड़ा, गौरव भल्ला, विशाल चौधारी, ईशु महेंद्र, राहुल महेंद्र, कृष्ण गोपाल बेदी, पवन वारने, अशोक शर्मा, पार्थ सारथी, मनजीत वर्मा, राकेश ठाकुर, अभिषेक वर्मा, निश्चय वर्मा, गौरव तयाल, मनी कनौजिया (कालू), जितेंद्र वर्मा, जिनेश, जितेंद्र अरोड़ा, रोहित वधवा, एडवोकेट रवीश मल्होत्रा, कमलजीत मल्होत्रा, विजय आनंद, संजय आनंद, राहुल चावला, हर्ष शर्मा, अमित वर्मा, अनिल भल्ला, राम आनंद, संजीव शर्मा, सुधीर शर्मा, ओम कपूर सहित गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

jalandhar jalandharlatest
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleਸੀਐਮ ਆਤਿਸ਼ੀ ਨੇ ਸੰਭਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਕਮਾਨ, ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਲੈ ਸਕਦੀ ਹੈ ਵੱਡੇ ਫ਼ੈਸਲੇ।
Next Article फर्जी डिग्री घोटाले में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

RELATED NEWS

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

October 7, 2026

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

October 7, 2026

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

October 7, 2026

70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼।

October 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

October 2, 2026

वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

Trending Posts
City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.