Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»India»पुकारो तो ईश्वर सुनते है सबकी पुकार: नवजीत भारद्वाज।
India

पुकारो तो ईश्वर सुनते है सबकी पुकार: नवजीत भारद्वाज।

City Tez KhabarBy City Tez KhabarJanuary 23, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
पुकारो तो ईश्वर सुनते है सबकी पुकार: नवजीत भारद्वाज।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो) मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में सम्पन्न हुआ।सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान सुभाष डोगरा से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
मां बगलामुखी के साधक नवजीत भारद्वाज जी ने सिद्ध मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुए दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों द्वारा मंत्रमुग्ध करते हुए कहते है कि काल के जाल में फंस जाने के बाद मनुष्य बेबस हो जाता है, तो भगवान को पुकार लगाता है और भक्त की पुकार पर भगवान चमत्कार भी दिखाते हैं। ऐसा कई ग्रंथों पुराणों में वर्णन देखने सुनने को मिलता है। भगवान अपने भक्तों द्वारा श्रद्धा भक्ति से लगाई पुकार को अवश्य सुनते है। जब द्रौपदी और हाथी की पुकार ने भगवान को भी विवश कर दिया। द्रौपदी ने अपने को असहाय पाकर भगवान को पुकारा था। हाथी जब ग्राह के मुख में फंसता ही चला गया, कोई प्रयास काम न आया, तब उसने गुहार लगाई। दोनों को ही समय रहते सहारा मिला। एक की लाज बच गई, दूसरे के प्राण। जीवात्मा की स्थिति भी ऐसी ही है। उसका संकट इनसे किसी प्रकार कम नहीं है।पुकारो तो ईश्वर सुनते है सबकी पुकार: नवजीत भारद्वाज।
ईश्वर की शरण में आकर ही भक्तों को संकटों से मुक्ति मिलती है। जीव की करुण पुकार जब तक ईश्वर तक नहीं पहुंचती तब तक कृपा नहीं होती।
भगवान भक्तों की पुकार सुनते हैं अंतर सिर्फ इतना है कि आप उसे हक से पुकार रहे हैं या नहीं। अगर आप उन्हें पूरे भरोसे के साथ बुला रहे हैं तो वो कभी आपको निराश नहीं करेंगे लेकिन अगर आपके अंदर भी डाउट आया तो आपकी पुकार उन तक नहीं पहुंचेगी।
हवन यज्ञ में अनेक प्रकार के प्रेरक प्रसंग एवं भजनों के साथ आए हुए भक्तजन को मंत्र मुग्ध किया।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि अगर तुम चाहते हो परमात्मा तुम्हारी आवाज सुने तो हृदय की गहराइयों से उसे बुलाना होगा। तुम जितनी तड़प से पुकारोगे, उतनी ही जल्दी उसका जवाब आ जाएगा।
इसीलिए कहा है कि
तूने पुकारा नहीं, वह आया नहीं।
तूने चाहा नहीं, वह मिला भी नहीं।।*
कभी भी दोष मत देना कि भगवान हमारी सुनता नहीं है। सच तो यह है कि तुम्हें सुनाना नहीं आता। जिसके हृदय से सिर्फ प्रार्थना ही निकलती है, जिसके कदम इस प्रेम की, भक्ति की, समर्पण की डगर पर पड़ जाते हैं, उनके ऊपर सहज ही प्रभु-कृपा होने लग जाती है। इसीलिए अपने भीतर प्रभु-प्रेम की, प्रभु की विरह की आग को जलाए रखो। प्रभु को सरेंडर करना बहुत जरूरी है। अर्जुन ने भी श्रीकृष्ण के आगे समर्पण किया तभी उन्हें गीता का ज्ञान मिला।
इस अवसर पर राकेश प्रभाकर,समीर कपूर,रिंकू सैनी, जंग बहादुर शर्मा,अमरेंद्र कुमार शर्मा,गौरव जोशी, ऋषभ कालिया, राहुल लुथरा, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र,रोहित भाटिया, नवीन, प्रदीप,नरेंद्र, सुधीर, सुमीत,मनीष शर्मा, अरुण कुमार,विक्की ,डा गुप्ता,सुक्खा अमनदीप , अवतार सैनी,गौरी केतन शर्मा,सौरभ , नरेश,अजय शर्मा,दीपक , सौरभ मल्होत्रा,किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, सोनू छाबड़ा, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा,वरुण, नितिश, भोला शर्मा,दीलीप, लवली,गुरवीर, लक्की, रोहित , मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश,नवीन कुमार, मनीष धीर,वरुण,निर्मल,अनिल,सागर,भूपेश मैनी,चिराग, अश्विनी शर्मा,अमृत,सचीन, तरुण,दीपक कुमार, रमन,देवांश,तेजपाल,शैली बाबी, विशाल,बलविंदर,दीपक, प्रिंस कुमार, कमल नैयर, अरुण कुमार सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

jalandhar jalandharlatest jalandharlocalnews
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਚਾਈਨੀਜ਼ ਡੋਰ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ, 116 ਪਲਾਸਟਿਕ ਦੀਆਂ ਡੋਰ ਬਰਾਮਦ।
Next Article श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे) की अमर कथा।

RELATED NEWS

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

October 7, 2026

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

October 7, 2026

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

October 7, 2026

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

October 7, 2026

70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼।

October 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

Trending Posts
City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.