Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
Breaking:
  • श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।
  • वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।
  • श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ।
  • ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਸਕੂਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਜੇਈਈ ਅਤੇ ਨੀਟ ਸਮਰ ਕੈਂਪ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਨ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮਹੀਨੇ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ।
  • वज्र कोर द्वारा विजय दिवस का आयोजन।
  • 42ਵਾਂ ਇੰਡੀਅਨ ਆਾਇਲ ਸਰਵੋ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ,ਇੰਡੀਅਨ ਏਅਰ ਫੋਰਸ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ 3-2 ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ।
  • 42ਵਾਂ ਇੰਡੀਅਨ ਆਇਲ ਸਰਵੋ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ,ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਐਂਡ ਸਿੰਧ ਬੈਂਕ ਨੂੰ 5-0 ਦੇ ਫਰਕ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ।
  • 66 ਵੇਂ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਪੁਲਿਸ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ ,ਪੀ.ਏ.ਪੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਿਤ ।
  • 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध की हीरक जयंती समारोह।
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»dharmik»श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।
dharmik

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन और ढोल-ताशों से भक्तिमय हुआ जालंधर
City Tez KhabarBy City Tez KhabarOctober 2, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जालंधर(सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति द्वारा आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक साई दास स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से आरंभ होगी।

कलश यात्रा का शुभारंभ श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड के पावन प्रांगण से हुआ। यात्रा से पूर्व मंदिर में विधिवत पूजन किया गया। मंदिर के ट्रस्टी एवं समिति के प्रधान सुनील नैय्यर, रिंपी नैय्यर, मुख्य यजमान यशपाल चौधरी, रेणुका चौधरी, उमेश ओहरी, रूपिका ओहरी, संजय सहगल, जय सहगल, हेमंत थापर, बृजमोहन चड्ढा, रिंकू मल्होत्रा, दविंदर अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह बिल्ला, सोनू चोपड़ा, जितेंद्र सोनू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मार्ग पर रंग-बिरंगे फूलों की सेज सजाई गई और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मार्ग की सफाई करते हुए वातावरण को पवित्र बनाया।

बैंड-बाजों, ढोल और ताशों की धुन के बीच श्री कमल दुआ एवं उनकी संकीर्तन मंडली ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों से श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और पूरा वातावरण वृंदावन की भक्ति से सराबोर हो गया।

यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह फलाहार एवं प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं ने सेवा भावना का परिचय दिया।

कलश यात्रा जेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पटेल चौक और सर्कुलर रोड से होते हुए कथा स्थल साई दास स्कूल ग्राउंड पहुंची।

इस अवसर पर यशपाल चौधरी, बृजेश कुमार जुनेजा, सुनील नैय्यर, उमेश ओहरी, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, बृजमोहन चड्ढा, महेश मखीजा, अंकुश जुनेजा, अश्वनी कुमार (आशू), संजय सहगल, हेमंत थापर, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, हरीश कोहली, रिंकू मल्होत्रा, बलविंदर शर्मा, विजय शर्मा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, पंडित श्री कपिल देव शर्मा, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), तरुण सरीन, जितेंद्र सोनू, राजेश बीगामल, तरसेम रिंकू, अरुण मल्होत्रा, राहुल शर्मा, राहुल बाहरी, देवेंद्र वर्मा और नरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 से 9 अक्टूबर तक साई दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में प्रतिदिन शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

jalandhar jalandharlatest jalandharlocalnews
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleवज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

RELATED NEWS

वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

October 1, 2026

श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ।

October 1, 2026

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਸਕੂਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਜੇਈਈ ਅਤੇ ਨੀਟ ਸਮਰ ਕੈਂਪ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਨ

June 27, 2026

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮਹੀਨੇ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ।

January 31, 2026

वज्र कोर द्वारा विजय दिवस का आयोजन।

December 16, 2025

42ਵਾਂ ਇੰਡੀਅਨ ਆਾਇਲ ਸਰਵੋ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ,ਇੰਡੀਅਨ ਏਅਰ ਫੋਰਸ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ 3-2 ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ।

October 25, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

वज्र कोर द्वारा डोडा-किश्तवाड़ के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन।

श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ।

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਸਕੂਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਜੇਈਈ ਅਤੇ ਨੀਟ ਸਮਰ ਕੈਂਪ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਨ

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.