Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»Chandigarh»संजीव अरोड़ा ने संभाला मंत्री पद, NRI और उद्योग मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी।
Chandigarh

संजीव अरोड़ा ने संभाला मंत्री पद, NRI और उद्योग मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी।

City Tez KhabarBy City Tez KhabarJuly 3, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
संजीव अरोड़ा ने संभाला मंत्री पद, NRI और उद्योग मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

चंडीगढ़ (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया। विधायक संजीव अरोड़ा ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्य सरकार द्वारा उद्योग मंत्रालय और एनआरआई (गैर-आवासी भारतीय) मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुए हालिया मंत्रिमंडल फेरबदल का हिस्सा है।संजीव अरोड़ा ने संभाला मंत्री पद, NRI और उद्योग मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी।

इस फेरबदल में उद्योग मंत्रालय तरुणप्रीत सिंह सोंद से वापस लिया गया है, जबकि एनआरआई मंत्रालय अब तक कुलदीप सिंह धालीवाल के अधीन था। दोनों मंत्रालय अब संजीव अरोड़ा के पास होंगे।

पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी घर पर ही खुद की पिस्तौल से गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए चुनाव आयोग ने जून में उपचुनाव कराए थे।

इस उपचुनाव में आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। अपने प्रचार के दौरान सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बनते हैं, तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने दिल खोलकर अरोड़ा को वोट दिया। अरोड़ा 10,637 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले।

उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अरोड़ा ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब अरोड़ा के इस्तीफे से पार्टी की एक राज्यसभा सीट खाली हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस मौके को भुनाकर राज्यसभा जा सकते हैं।

chandigarh chandigarhlatest
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहर काम देश के नाम”: सर्वागीण विकास और जिम्मेदार नागरिकों की ओर एनसीसी केडेटो के बढ़ते कदम।
Next Article जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट रेड विवाद के बाद नितिन कोहली की व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों संग बैठक, बोले- “जल्द होगा समाधान पेश।

RELATED NEWS

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

October 7, 2026

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

October 7, 2026

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

October 7, 2026

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

October 7, 2026

70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼।

October 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

Trending Posts
City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.