Close Menu
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
What's Hot

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

Facebook YouTube WhatsApp Telegram
City Tez KhabarCity Tez Khabar
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
    • Jalandhar
    • Ludhiana
    • Gurdaspur
  • Chandigarh
  • Religious
  • Sports
City Tez KhabarCity Tez Khabar
Home»India»जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट रेड विवाद के बाद नितिन कोहली की व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों संग बैठक, बोले- “जल्द होगा समाधान पेश।
India

जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट रेड विवाद के बाद नितिन कोहली की व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों संग बैठक, बोले- “जल्द होगा समाधान पेश।

City Tez KhabarBy City Tez KhabarJuly 14, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट रेड विवाद के बाद नितिन कोहली की व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों संग बैठक, बोले- “जल्द होगा समाधान पेश।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जालंधर (सिटी तेज़ खबर ब्यूरो)  आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली समाज के हर वर्ग की समस्याएं हल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं फागवाड़ा गेट के व्यापारियों से जालंधर के सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान नितिन कोहली ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से उनकी कार्रवाई का एक-एक तथ्य जाना और उन्हें कहा कि वे खुद संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात करेंगे ताकि व्यापारियों की समस्या हल करवाई जा सके और विभाग की परेशानी भी दूर हो। इसके साथ ही नितिन कोहली ने व्यापारियों से बैठक करके उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी भी तरह की धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी और सरकार पहले दिन से कारोबारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आगे भी व्यापारियों को खुश रखा जाएगा।जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट रेड विवाद के बाद नितिन कोहली की व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों संग बैठक, बोले- “जल्द होगा समाधान पेश।

कोहली ने कहा कि जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा और जीएसटी विभाग को घाटा भी नहीं पडऩे दिया जाएगा। जालंधर स्तर पर एक और बैठक करके चंडीगढ़ में भी इस मुद्दे को ले जाकर समाधान निकाला जाएगा। वहीं नितिन कोहली ने जैसे जीएसटी विभाग और व्यापारियों के बीच सेतु बनने की भूमिका निभाई है उसकी सब ओर सराहना हो रही है।

मीडिया को संबोधित करते हुए नितिन कोहली ने कहा,
“हम जल्द ही संबंधित विभाग से बातचीत करेंगे और ऐसा समाधान लाने की दिशा में काम करेंगे जो सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य हो। हमारा उद्देश्य है कि विभाग अपना काम सुचारू रूप से करता रहे, सरकार की छवि सकारात्मक बनी रहे, और साथ ही व्यापारियों को भी किसी तरह के अनुचित दबाव से राहत मिल सके।

आज की बैठक काफी सकारात्मक रही और सभी का रेस्पॉन्स बहुत अच्छा था। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही हम इस मसले का हल निकालेंगे और एक स्पष्ट समाधान पेश करेंगे। यह इस तरह की पहली औपचारिक बैठक थी जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अब तक ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई थी। आगे चलकर हम हलके स्तर पर भी इंटर्नल बैठकें करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा सुझाव मिल सकें।

हम मंत्री मोहिंदर भगत से भी जल्द मुलाकात करेंगे और इस मामले को चंडीगढ़ तक ले जाकर राज्य स्तर पर स्थायी समाधान की दिशा में काम करेंगे। हम इस मुद्दे को जल्द और प्रभावी ढंग से हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

व्यापारियों ने कहा कि आज की बैठक सुखद माहौल में हुई है और नितिन कोहली के प्रयास सराहनीय हैं। इस अवसर पर अन्य व्यापारी वर्ग के अलावा विशेष रूप से बलजीत सिंह आहलूवालिया (अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मार्केट फगवाड़ा गेट), रविंदर धीर (अध्यक्ष स्पोर्ट्स मार्केट जालंधर), अमित सहगल (इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन अध्यक्ष फगवाड़ा गेट), नरिंदर सिंह सग्गू (अध्यक्ष फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया, जालंधर), राजीव दुग्गल (अध्यक्ष मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन), अरुण बजाज, परमिंदर बहल, विपिन परिंजा, अमरदीप अहलूवालिया, जसपाल सिंह, सर्बजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रमेश लखनपाल मौजूद थे।

jalandhar jalandharlatest jalandharlocalnews
Follow on WhatsApp Follow on Telegram
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसंजीव अरोड़ा ने संभाला मंत्री पद, NRI और उद्योग मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी।
Next Article भारतीय सेना द्वारा नन्हे योद्धा को सशक्त बनाने की पहल: मास्टर शवन सिंह की शिक्षा और विकास की जिम्मेदारी लीशिक्षा और विकास की जिम्मेदारी ली।

RELATED NEWS

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

October 7, 2026

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

October 7, 2026

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

October 7, 2026

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

October 7, 2026

70ਵੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼।

October 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा।

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की।

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास।

ਸ੍ਰੀਮਦ ਭਾਗਵਤ ਹਫ਼ਤਾ ਕਥਾ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਤੇ ਨੰਦੋਤਸਵ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।

नितिन कोहली ने दिल्ली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक में लिया हिस्सा, भारत की ऐतिहासिक एशियन गेम्स डबल गोल्ड जीत का मनाया जश्न।

Trending Posts
City Tez Khabar
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp YouTube Telegram RSS
© 2026 City Tez Khabar. Designed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Grievance Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.